X

LAHUMANITAT.CATएक कलात्मक और राजनीतिक, सौंदर्यपरक और नीतिपरक, विस्तृत और संबंधपरक परियोजना है। यह कैटेलोनिया से विश्व की ओर अभिमुख एक दृश्यात्मक और ध्वनि प्रस्ताव है। ज्ञान और अभिज्ञान का अनुभव है। सभी प्रकार की परिस्थितियों और विचारों में लोगों को संबोधित एक आमंत्रण है। यह एक प्रत्यक्ष क्रिया है। भाग लेने के इच्छुक सभी लोगों और सभी स्थानों और सभी भाषाओं के पक्ष में एक दस्तावेज़ है। यह लेखकों और अभिनेताओं से युक्त होकर भी अज्ञात, यादृच्छिक होकर भी क्रमबद्ध, भिन्न लोगों की सामूहिक परियोजना, अस्थिर होकर भी स्थिर परियोजना है जिसका न कोई प्रारंभ है न अंत…

दो वर्षों से मैं अपने दोस्तों, दोस्तों के दोस्तों से एक क्षैतिज अवस्था में 30-30 सेकेंड के दो विडियो बनाने के लिए कह रही हूं: एक विडियो उस ग्राउंड की जहां वो चल रहे हों और दूसरी अपने सिर पर कुछ रखकर उसी स्थान पर चलते हुए।  हमेशा ही क्षैतिज अवस्था में। और जब वे मुझे भेज देते हैं। इन विडियोज़ का सेट LAHUMANITAT.CAT का कच्चा माल है। यह ओवरलैपिंग इमेजिस का एक समूह है, जो निरंतरता के बिना चलता रहता है जो अपने जीवन के एक मिनट के लिए इस धरती की सतह पर चलते हुए एक व्यक्ति की उच्चतम और न्यूनतम सीमाओं को चिह्नित करता है और इसे साझा कर रहा है।

आप अब तीस से अधिक देशों के विडियो देख रहे हैं। विडियों की भिन्न अवधियां और यादृच्छिक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के कारण ये फ्लो करते हैं ताकि एक की भूमि पर दूसरे का ऊपरी हिस्सा हो, संभवत: हज़ारों किलोमीटर दूर और इसके विपरीत क्रम में भी। स्वरावरोह और विडियोज़ के क्रम को एक कंप्यूटर साफ्टवेयर में कंडिशन किए जाने के कारण यह इसे यादृच्छिक रूप से प्रस्तुत करता है।

इन विडियोज़ के कारण, आप पूरी दुनिया से, या फिर दुनिया के अधिकांश भाग से ध्वनि, संगीत, भाषाओं, स्वरों, स्पष्टीकरणों, टिप्पणियों इत्यादि के साथ मेरे द्वारा बनाई गई ऑडियोज़ सुन सकते हैं। साथ ही यादृच्छिक रूप से उन्मुक्त।

मनुष्य को एक विशाल अधीर बांबी (एंटहिल) के रूप में देखा जाता है। हर जगह, हर कोई चल रहा है। केंद्रबिंदु हर कहीं है।

यदि आप भाग लेना चाहते हैं तो आपको किसी चुने हुए स्थान से क्षैतिज अवस्था में दो अलग-अलग विडियो अपने मोबाइल से बनाने हैं, और निम्नलिखित पते पर मुझे भेजने हैं:

hola@lahumanitat.cat

मैं जैसे ही इन्हें प्राप्त करूंगी, इन्हेंLAHUMANITAT.CAT में शामिल कर लिया जाएगा।

आपके सहयोग के लिए धन्यवाद। आप जहां भी हैं, आपका धन्यवाद।

फैरन ग्रेसिया सेविला, बार्सिलोना 2016